भारत के अंडर-17 ने अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिलिनो अंडर-16 को हराया

भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने अपने स्पेन दौरे में मेड्रिड में खेले गए एक अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिलिनो अंडर-16 टीम को 2-1 से हराया।

Friday, April 28, 2023 - 12:00
0
भारत के अंडर-17 ने अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिलिनो अंडर-16 को हराया

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने अपने स्पेन दौरे में मेड्रिड में खेले गए एक अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिलिनो अंडर-16 टीम को 2-1 से हराया।

भारत की अंडर 17 फुटबॉल टीम थाईलैंड में जून में होने वाले एएफसी अंडर 17 एशियाई कप की तैयारियों के लिए इस समय स्पेन में है और वहां अभ्यास मैचों के जरिए अपनी तैयारी कर रही है।

गुरुवार को खेले गए इस मैच में थंगलसौन गंगटे और लालपेख्लुआ ने भारत के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किए। स्थानीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल टालोन ने किया।

पहला हाफ गोल रहित छूटने के बाद स्पेन की टीम ने दूसरे हाफ के शुरू में आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन वह भारत था जिसने पहले बढ़त हासिल की।

गंगटे ने कोरोउ के पास पर भारत के लिए पहला गोल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने इसके बाद फिर से अच्छा मूव बनाया और लालपेख्लुआ को पास दिया जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User