भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से गठबंधन की संभावना को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगी दल के साथ ‘‘हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे।’’

Monday, January 30, 2023 - 18:30
0
भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा : नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

पटना, 30 जनवरी 2023, (आरएनआई)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से गठबंधन की संभावना को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगी दल के साथ ‘‘हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे।’’

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता ने भाजपा को यह भी याद दिलाया कि गठबंधन में रहते हुए उसे मुस्लिमों समेत उनके सभी समर्थकों के वोट मिलते थे जो भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर हमेशा ‘‘सतर्क’’ रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के उस दावे की भी खिल्ली उड़ायी कि उसे राज्य में अगले साल आम चुनावों में 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें मिलेगी।

कुमार ने दोहराया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा उनके पिता लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘निराधार’’ आरोपों के बाद 2017 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनकी वापसी एक ‘‘भूल’’ थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User