'बेटे की शादी वाले घर को पुलिस छावनी बना दिया': कांग्रेस नेता का आरोप

Wednesday, July 22, 2026 - 23:22
Updated: 11 days ago
0
'बेटे की शादी वाले घर को पुलिस छावनी बना दिया': कांग्रेस नेता का आरोप

बेटे की शादी की खुशियां हैं, घर में मेहंदी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन जो तस्वीर आप देख रहें है, वह बेहद चिंताजनक है।

25 जुलाई को मेरे पुत्र गौरव जैन का विवाह समारोह है। आज 22 जुलाई को घर पर मेहंदी की रस्म की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे समय में जब पूरा परिवार विवाह की तैयारियों में व्यस्त है, हमारे घर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

देशभर के छात्र #NEET पेपर लीक मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और शिक्षामंत्री से इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। ऐसा लगता है कि डबल इंजन सरकार छात्रों के सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी आवाज़ उठाने वालों से ज्यादा भयभीत है। मेरे पुत्र गौरव जैन हमेशा युवा कांग्रेस के साथ छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। क्या इसी वजह से शादी वाले घर को भी पुलिस छावनी में बदल दिया गया?

यदि किसी सरकार को एक शादी वाले घर से भी डर लगने लगे, तो यह उसकी ताकत नहीं, बल्कि असुरक्षा का संकेत है। लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ को पुलिस के पहरे से दबाया नहीं जा सकता। सवाल पूछना अपराध नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकार है।

हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि न तो हम डरेंगे,न झुकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User