बच्चों को चिन्हित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का दिया जाय लाभः-जिलाधिकारी

Thursday, February 26, 2026 - 19:39
Updated: 5 months ago
0
बच्चों को चिन्हित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का दिया जाय लाभः-जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला टास्क फोर्स एवं बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि जनपद के ईट भट्ठा, होटल, रेस्टोरेन्ट, फैक्ट्री आदि स्थलों पर छापेमारी कर बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त करायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को चिन्हित कर उनको सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिया जाये। उन बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा जाये, बालिकाओं का कस्तूरबा विद्यालय मे प्रवेश दिलाया जाये। बच्चों के परिवार को चिन्हित कर राशन कार्ड, उज्जवला योजना का लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि 14 से 18 वर्ष के बच्चे है उन्हेें खतरनाक कार्यो के प्रति दूर रखने हेतु अभियान चलाकर उनके अभिभाविकों को जागरूक करें बच्चों को शिक्षित बनाये और बाल श्रम न करायें। बैठक में समिति के सदस्यों ने बाल श्रम रोकने हेतु अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, समिति के सदस्य शत्रुघ्न द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User