फ्रांस : पुलिस गोलीबारी में एक किशोर के मारे जाने के मामले में तीसरे दिन भी प्रदर्शन

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस के एक अधिकारी द्वारा एक किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद यहां लगातार तीसरे दिन लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक लगाकर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया और आगजनी की।

Friday, June 30, 2023 - 13:00
0
फ्रांस : पुलिस गोलीबारी में एक किशोर के मारे जाने के मामले में तीसरे दिन भी प्रदर्शन

नैनटेरे (फ्रांस), 30 जून 2023, (आरएनआई)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस के एक अधिकारी द्वारा एक किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद यहां लगातार तीसरे दिन लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक लगाकर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया और आगजनी की।

गौरतलब है कि मंगलवार को यातायात जांच के दौरान 17 वर्षीय नाहेल की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है और लोग काफी आक्रोशित हैं।

इस घटना के बाद फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे और जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हुईं तथा विरोध प्रदर्शन तीसरी रात भी रहा।

इस घटना के विरोध में देश में हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और लगभग 100 सार्वजनिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों ने अनेक वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। हिंसा पेरिस के बाद देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी भड़क गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User