पुलिस अधीक्षक के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुना पुलिस की सख्त कार्यवाही

कुल 4023 लापरवाह वाहन चालकों एवं वाहनों पर कार्यवाही कर कुल 14.61 लाख समन शुल्क अधिरोपित

Feb 3, 2026 - 17:20
Feb 3, 2026 - 17:24
 0  27
पुलिस अधीक्षक के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुना पुलिस की सख्त कार्यवाही

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन तथा डीएसपी यातायात मुकेश कुमार दीक्षित के सतत पर्यवेक्षण में ज़िले में सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, अनुशासित एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से थाना यातायात सहित ज़िले के समस्त थानों एवं चौकियों द्वारा निरंतर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चले इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 4023 वाहन चालकों एवं वाहनों पर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बीना बीमा, बीना परमिट, बीना फिटनेस,बीना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट,तेज़ रफ़्तार एवं रॉन्ग साइड वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर सख़्ती से कार्यवाही की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0