परम् ओंकार मंदिर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ सरस काव्य सम्मेलन
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
मथुरा (आरएनआई) टाउनशिप स्थिति ओंकारेश्वर कॉलोनी के परम ओंकार मंदिर में शब्द सृजन संस्था (पंजीकृत), दिल्ली एन.सी.आर. के द्वारा सरस कवि सम्मेलन का आयोजन शक्तिधाम मंदिर के अधिष्ठाता आचार्यश्री पीताम्बर महाराज के पावन सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
काव्य सम्मेलन का शुभारंभ शब्द सृजन संस्था (पंजीकृत), दिल्ली एन.सी.आर. के संस्थापक अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय (प्रधानाचार्य, इण्टर कालेज, सेरसा) के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ।तत्पश्चात डॉ. ओंकार त्रिपाठी (दिल्ली) ने ऑपरेशन सिन्दूर, अध्यक्षता कर रहे "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी (वृन्दावन) ने समाज में समरसता, राजीव सिंघल (गाजियाबाद) ने होली पर आधारित गीत, गार्गी कौशिक (गाजियाबाद) ने नारी शक्ति व होली, रेणु उपाध्याय "ब्रजरेणु" ने नंदोत्सव व ब्रज होली,
रुपेश धनगर (मथुरा) ने श्रृंगार रस व डॉ. राधाकांत शर्मा (वृन्दावन) ने ब्रजभाषा में ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण व ब्रज की होली पर आधारित अपनी रचनाओं प्रस्तुत की। जिन पर सभी श्रोताओं ने तालियां बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम के संयोजक व संचालन कर रहे डॉ. राजीव पांडेय ने सभी कवियों का स्वागत-सम्मान पटुका ओढ़ाकर व मोतियों की माला पहनाकर किया।साथ ही उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर टाउनशिप स्थिति शक्तिधाम मंदिर के अधिष्ठाता व प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्यश्री पीताम्बर महाराज, श्रीमती उमादेवी पाण्डेय (मैनपुरी), श्रीमती सरस्वती पाण्डेय, संकल्प पाण्डेय, बन्टेश शर्मा, सतेंद्र शर्मा, डॉ. आदर्श धनगर आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



