नवादा के सभी प्रखंडों में लगेगा एक दिवसीय रोजगार कैम्प

Saturday, February 7, 2026 - 18:20
Updated: 6 months ago
0
नवादा के सभी प्रखंडों में लगेगा एक दिवसीय रोजगार कैम्प

नवादा (आरएनआई) यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है.नवादा के जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 10.02.2026 से 25.02.2026 तक नवादा जिले के सभी प्रखंडों के कौशल विकास केंद्र परिसर एवं संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में एकदिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.

इस रोजगार कैम्प के माध्यम से एस.आई.एस. इंडिया, चकाई (जमुई) द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी एवं कैश कस्टोडियन के कुल 250 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक निर्धारित है.

वेतन विवरण के अनुसार सुरक्षा गार्ड के लिए ₹15,000 से ₹28,500, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए ₹18,000 से ₹30,000, सुरक्षा अधिकारी के लिए ₹28,500 तथा कैश कस्टोडियन के लिए ₹15,000 से ₹28,500 निर्धारित है. इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआईसी आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी. पात्र अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है.यह रोजगार कैम्प केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है.

अभ्यर्थियों को ₹350/- निबंधन शुल्क एवं ₹10,500/- (एक माह का प्रशिक्षण शुल्क) देय होगा, जिसमें दो सेट वर्दी, एक सेट पीटी ड्रेस, एक माह का आवास-भोजन तथा प्रशिक्षण शुल्क सम्मिलित है.प्रशिक्षण अवधि में किसी प्रकार का वेतन देय नहीं होगा.चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल सम्पूर्ण भारत होगा.

रोजगार कैम्प का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा

10.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, अकबरपुर

11.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, गोविंदपुर

12.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, हिसुआ

13.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, काशीचक

14.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, कौआकोल

16.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, मेसकौर

17.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, नरहट

18.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, नारदीगंज

19.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, पकरीबरावां

20.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, रजौली

21.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, रोह

23.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, सिरदला

24.02.2026 – कौशल विकास केंद्र, प्रखंड परिसर, वारिसलीगंज

25.02.2026 – संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.रोजगार कैम्प का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा.

केवल वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं, जो एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हों. जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे एनसीएस पोर्टल पर स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में निबंधन कराकर कैम्प में भाग ले सकते हैं. नियोजक निजी क्षेत्र के हैं तथा नियोजन की शर्तों के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे.जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User