तीन वस्तुओं को गिराने के मामले में एलियन अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि का संकेत नहीं : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि हाल ही में ऊंचाई पर उड़ रही तीन वस्तुओं को मार गिराने के मामले में एलियंस (दूसरे ग्रह के प्राणी) अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि से संबंधित कोई संकेत नहीं मिले हैं।

Tuesday, February 14, 2023 - 16:30
0
तीन वस्तुओं को गिराने के मामले में एलियन अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि का संकेत नहीं : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 14 फरवरी 2023, (आरएनआई)। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि हाल ही में ऊंचाई पर उड़ रही तीन वस्तुओं को मार गिराने के मामले में एलियंस (दूसरे ग्रह के प्राणी) अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि से संबंधित कोई संकेत नहीं मिले हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल ही में तीन वस्तुओं को मार गिराने के मामले में एलियंस अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि के बारे में कोई संकेत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि अमेरिका के लोग यह जानते हैं, आप सब भी यह जानते हैं और यहां से हमारे लिए यह कहना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इसके बारे में बहुत कुछ सुन रहे हैं।’’

अमेरिका में रविवार को तीसरी अज्ञात वस्तु मार गिराये जाने के बाद इस बात को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गयी कि यह एलियंस अथवा दूसरे ग्रह से संबंधित गतिविधि है।

ज्यां पियरे ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि इस बारे में सवाल और चिंताएं हैं, लेकिन नहीं- एक बार फिर नहीं – ताजा घटनाक्रमों में एलियन अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि जैसी कोई बात नहीं है।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User