डीएमआरसी जयपुर मेट्रो की नयी परियोजनाओं को देगी सलाहकार सेवाएं

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को जयपुर मेट्रो के दो नये गलियारों के विकास के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Saturday, January 21, 2023 - 19:30
0
डीएमआरसी जयपुर मेट्रो की नयी परियोजनाओं को देगी सलाहकार सेवाएं

नयी दिल्ली, 21 जनवरी 2023, (आरएनआई)। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को जयपुर मेट्रो के दो नये गलियारों के विकास के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है।

डीएमआरसी ने एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा कि वह जयपुर मेट्रो की इन परियोजनाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ समय पर उन्हें पूरा करने के लिए सलाह मुहैया कराएगी।

डीएमआरसी को जयपुर मेट्रो के दो नये गलियारों- बड़ी चौपड़-ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर-बाइपास अजमेर रोड के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इस आशय के समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को जयपुर में हस्ताक्षर किए गए। इस पर जयपुर मेट्रो के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी रमेश और डीएमआरसी के निदेशक (व्यवसाय विकास) प्रमित कुमार गर्ग ने हस्ताक्षर किए।

डीएमआरसी इसके पहले भी जयपुर मेट्रो के इस समय सक्रिय गलियारों के निर्माण में अपनी सेवाएं दे चुकी है। इसके साथ ही डीएमआरसी देश के अन्य शहरों में भी मेट्रो परियोजनाओं की स्थापना से संबंधित सेवाएं देती रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User