ट्रंप का बयान गरमाया: ‘हमसे तेल खरीदें या होर्मुज पर कब्जा करें’, फ्रांस पर भी साधा निशाना

Tuesday, March 31, 2026 - 17:15
0
ट्रंप का बयान गरमाया: ‘हमसे तेल खरीदें या होर्मुज पर कब्जा करें’, फ्रांस पर भी साधा निशाना

वॉशिंगटन (आरएनआई): पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। ट्रंप ने उन पश्चिमी देशों पर तीखा हमला बोला है, जिन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने से इनकार किया था।

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट के कारण ईंधन की कमी झेल रहे हैं, उनके पास दो विकल्प हैं। पहला, वे अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं क्योंकि यहां इसकी कोई कमी नहीं है। दूसरा, वे खुद आगे बढ़कर होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश अपनी सुरक्षा और ऊर्जा जरूरतों के लिए खुद जिम्मेदारी लें, क्योंकि अमेरिका हमेशा उनकी मदद नहीं करेगा।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान अब काफी हद तक कमजोर हो चुका है और अधिकांश कठिन काम पूरा हो चुका है। ऐसे में अन्य देशों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए स्वयं कदम उठाने चाहिए।

इसके साथ ही ट्रंप ने फ्रांस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांस ने उन विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी, जो इजरायल के लिए सैन्य सामग्री लेकर जा रहे थे। ट्रंप ने इस रवैये को असहयोगी बताते हुए कहा कि अमेरिका इस बात को याद रखेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User