चीन के हैकरों ने पश्चिमी यूरोप में सरकारी ईमेल अकाउंट में सेंध लगाई : माइक्रोसॉफ्ट

चीन के एक हैकिंग समूह ने पश्चिमी यूरोप में सरकारी एजेंसियों के ईमेल अकाउंट में सेंधमारी की है। माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

Jul 12, 2023 - 17:15
 0  378
चीन के हैकरों ने पश्चिमी यूरोप में सरकारी ईमेल अकाउंट में सेंध लगाई : माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट

हांगकांग, 12 जुलाई 2023, (आरएनआई)। चीन के एक हैकिंग समूह ने पश्चिमी यूरोप में सरकारी एजेंसियों के ईमेल अकाउंट में सेंधमारी की है। माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को प्रकाशित एक ब्लॉग पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि स्टॉर्म-0558 नाम से पहचाना गया यह समूह जासूसी और डेटा चोरी जैसे कृत्यों की फिराक में रहता है।

समूह ने ईमेल अकाउंट में सेंध लगा कर सरकारी एजेंसियों और इन संगठनों से जुड़े लोगों के अकाउंट सहित करीब 25 संगठनों को प्रभावित किया है।

साथ ही, ग्राहकों द्वारा माइक्रोसॉफ्ट को असमान्य ईमेल गतिविधियों की शिकायत किये जाने तक करीब एक महीने यह गतिविधि बेरोकटोक जारी रही।

सुरक्षा मामलों पर माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उप प्रमुख चार्ली बेल ने कहा, ‘‘हमने यह पाया कि यह समूह खुफिया सूचना जुटाने के लिए ईमेल में सेंध लगाता है।’’

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह इस तरह के हमलों से बचने के लिए गृह सुरक्षा विभाग और साइबर सुरक्षा तथा इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी के साथ काम कर रहा है।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह स्टॉर्म-0558 की गतिविधियों की निगरानी जारी रखेगी।

पिछले महीने, गूगल के स्वामित्व वाली साइबर सुरक्षा कंपनी मैंडिएंट ने कहा था कि कथित तौर पर सरकार समर्थित चीनी हैकरों ने विश्वभर में सैकड़ों सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के संगठनों के नेटवर्क में सेंधमारी की है।

इस साल की शुरूआत में, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि सरकार समर्थित चीनी हैकर अमेरिका के महत्पूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं और वे अमेरिका एवं एशिया के बीच भविष्य में संकट की स्थिति के दौरान संचार में संभावित व्यवधान डालने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं, चीन ने कहा कि अमेरिका भी उसके खिलाफ साइबर जासूसी कर रहा है और इसके विश्वविद्यालयों एवं कंपनियों के कंप्यूटर को हैक कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.