गुना के जीकेएस डैम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत, सुविधाएं बढ़ने से बढ़ेगा आकर्षण
गुना (आरएनआई) शहर के पास स्थित जीकेएस डैम को एक बेहतर और सुव्यवस्थित पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह स्थान यदि उचित सुविधाओं के साथ संवारा जाए, तो स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डैम क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं, जिन्हें व्यू प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा मीटिंग हॉल, कमरे और कैंटीन का बेहतर संचालन होने से यहां आने वालों को सुविधा मिलेगी। डैम के किनारे एक से दो किलोमीटर क्षेत्र में पाथवे और पिकनिक स्पॉट बनाए जाने से परिवारों और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है।
यदि बोटिंग की सुविधा के साथ पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, पार्क और चिल्ड्रन पार्क में सुविधाएं बढ़ाई जाएं तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाए, तो शाम के समय भी यह स्थल और अधिक सुंदर नजर आएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे और गार्ड की तैनाती से पर्यटकों को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा। ऐसे प्रयासों से जीकेएस डैम गुना का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)