गुना की दुर्गा कॉलोनी में गली बंद कर निर्माण कार्य, रहवासियों को हो रही भारी परेशानी
गुना (RNI) शहर की दुर्गा कॉलोनी में पिछले करीब 25 दिनों से एक गली के आधे हिस्से को बांस के खंभे लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय रहवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली में मकान का प्लास्टर कार्य जारी है, लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने के कारण कचरा वाहन और चारपहिया वाहन न तो आ पा रहे हैं और न ही निकल पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गली से गुजरने वालों पर ठंड के मौसम में जानबूझकर पानी डाला जा रहा है। बच्चों द्वारा वीडियो बनाए जाने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार और गाली-गलौच की गई। रहवासियों का कहना है कि इससे मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गली में बंद किए गए रास्ते को तत्काल खुलवाया जाए और बीच सड़क पर फैली कीचड़ व गंदगी से निजात दिलाई जाए, ताकि लोगों को सामान्य रूप से आवागमन की सुविधा मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)