कलेक्टर श्री कन्याल की पहल : अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन पर सख्ती, जुर्माना व जागरूकता
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ, साफ एवं तंबाकू-मुक्त बनाए रखने तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रति शुक्रवार कलेक्टर द्वारा अस्पताल प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा एसडीएम सुश्री शिवानी पांडे एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता सोनी के साथ साप्ताहिक रूप से जिला चिकित्सालय परिसर का भ्रमण कर तंबाकू सेवन करने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं स्वच्छ अस्पताल अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय में चला अभीयान।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



