ओझा समाज गुना ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
ओझा समाज नें सभी समाज से रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की
गुना (आरएनआई) ओझा समाज ने बीती 1 फ़रवरी को हनुमान टेकरी धार्मिक स्थल पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया ओझा समाज युवक मण्डल मध्य प्रदेश रजि. संस्था ने नवीन वर्ष के कार्यों की शुरुआत रक्त दान शिविर को आयोजित करके की. संस्था के तत्त्वधान में हुए इस शिविर में ओझा समाज के अलावा अन्य समाज ने भी रक्तदान किया. खबर लिखे जाने तक 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चूका था. इस पुनीत कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधि समेत ओझा समाज गुना के सभी संगठनों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराकर समाज एकता का सन्देश दिया। *गुना के भुजरिया तालाब स्तिथ मंदिर आश्रम के महंत श्री श्री 1008 राघवेंद्र दास महाराज नें भी कार्यक्रम में उपस्तिथ होकर समाज को साधुवाद आशीर्वाद दिया ओर संगठन के इस कदम को अन्य समाज के लिए भी प्रेरणा दायक बताया। गुना के समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने कार्यक्रम में आकर युवा संगठन को प्रोत्साहित किया. वनरक्षक कल्याण संघ गुना के जिला अध्यक्ष शिवम उपाध्याय ने रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर ओझा समाज के इस कार्य को मानवता पूर्ण पुण्य देने वाला कार्य बताया* संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राज ओझा नें बताया कि संगठन विभिन्न विषय पर समाज को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करता रहता है इस वर्ष की शुरुआत रक्तदान शिविर से की है.
*रक्तदान शिविर में ही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ओझा (साड़खेड़ा) का जन्म दिवस सभी समाज बंधु और अतिथि गण द्वारा मनाया गया. प्रदीप ओझा नें अपने जन्म दिवस के अवसर रक्तदान किया और कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु विशेष सहयोग देते हुए कहा की हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर रक्तदान आवश्यक करना चाहिए.*
कार्यक्रम को संपन्न कराने में मुकेश ओझा जयकुमार ओझा अभिषेक ओझा चेतन ओझा दामोदर ओझा गजानंद ओझा कृष्णकांत झा का उल्लेखनीय योगदान रहा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



