एनडीएमसी आरएमआर कर्मियों के स्थायी करण के लिए धन्यवाद कार्यक्रम

नजीम अहमद

Saturday, February 18, 2023 - 18:22
0
एनडीएमसी आरएमआर कर्मियों के स्थायी करण के लिए धन्यवाद कार्यक्रम

नयी दिल्ली,18 फरवरी 2023(एजेंसी)।एनडीएमसी आरएमआर कर्मियों के स्थायी करण किये जाने के उपलक्ष्य में कल यहाँ पालिका परिषद् में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनडीएमसी एससी/एसटी कर्मचारी फ्रंट(रजि.) के प्रमुख अशोक कुमार की अगुवाई में आयोजित इस धन्यवाद कार्यक्रम में चेयरमैन अमित यादव,वाईस चेयरमैन सतीश उपाध्याय,परिषद् की सदस्या विशाखा सैलानी, वित्तीय सलाहकार पुष्क उपाध्याय एवं निदेशक प्राची करुनाकर सहित अनेक प्रमुख हस्तियों का अभिनन्दन किया गया।

यूनियन के प्रमुख श्री कुमार ने चार हजार से अधिक आरएमआर कर्मियों के 4 अगस्त 2020 से स्थायी किये जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं कार्यकम में पधारे अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

श्री कुमार ने कहा कि इसके लिए पिछले 10 फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी गयी है।उन्होंने कहा कि हम यूनियन के साथियों एवं सभी आरएम्आर कर्मियों की ओर से आभार जताते हैं।यह मामला वर्षो से लंबित था।फ्रंट ने गत वर्ष लंबा आंदोलन भी चलाया था।एल.एस।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User