कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब तेजी से तरक्की कर रहा: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेज गति से विकास की ओर अग्रसर राज्‍य के रूप में होती है।

Sunday, February 26, 2023 - 19:30
0
कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब तेजी से तरक्की कर रहा: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

लखनऊ, 26 फरवरी 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेज गति से विकास की ओर अग्रसर राज्‍य के रूप में होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

उत्तर प्रदेश में चयनित 9,055 पुलिस उप निरीक्षकों, प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) के प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारियों को लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा बांटे जा रहे नियुक्ति पत्र समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्‍यम से कहा, ‘‘एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से विकास कर रहे राज्‍य के रूप में होती है।’’

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो संदेश सुनाया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं अन्य ने हिस्सा लिया।

मोदी ने कहा कि यह अवसर 9,000 से अधिक परिवारों के चेहरे पर खुशी लेकर आया है और कहा कि इस नयी भर्ती से राज्य पुलिस बल और मजबूत होगा।

मोदी ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि 2017 से जब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आयी है, अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में डेढ़ लाख से ज्यादा नयी नियुक्तियां हुई हैं। यानी भाजपा के शासन में रोजगार और सुरक्षा दोनों में बढ़ोतरी हुई है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम सब जानते हैं कि जहां भी कानून व्‍यवस्‍था मजबूत होती है, वहां रोजगार की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। जहां सुरक्षित माहौल बनता है, निवेश बढ़ने लगता है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘इन दिनों रोजगार मेला मेरे लिए एक विशेष कार्यक्रम बन गया है। कई महीनों से मैं देख रहा हूं कि हर सप्ताह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित किसी न किसी राज्‍य में रोजगार मेले हो रहे हैं। हजारों नौजवानों को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उसमें साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने चयनित अभ्‍यर्थियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा, ‘‘आज जिन्‍हें नियुक्ति पत्र मिला है, उन्‍हें एक बात का हमेशा ध्‍यान रखना चाहिए कि आपके जीवन में नयी जिम्मेदारी, नयी चुनौतियां, नये अवसर आने वाले हैं, रोज नया अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के सांसद के तौर पर कह रहा हूं, भले आपको नियुक्ति पत्र मिला है, आपके नये जीवन की शुरुआत हुई है, लेकिन अपने भीतर के विद्यार्थी को कभी मरने मत देना। हर पल नया सीखना। क्षमता बढ़ाना है।’’

उत्तर प्रदेश में वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मोदी ने ऑनलाइन शिक्षा के साधनों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो ऑनलाइन शिक्षा के काफी साधन उपलब्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपके प्रगति के लिए जरूरी है कि अपने जीवन को रुकने मत दीजिए। जीवन भी नयी ऊंचाइयों को पार करता चलें, इसलिए योग्यता को बढ़ाना है।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User