इंदौर में RTO की अनोखी कार्रवाई, Rapido ऐप से बाइक बुक कर चालकों को पकड़ा

Sunday, February 8, 2026 - 15:08
Updated: 6 months ago
0
इंदौर में RTO की अनोखी कार्रवाई, Rapido ऐप से बाइक बुक कर चालकों को पकड़ा

इंदौर (आरएनआई) शहर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही Rapido बाइक टैक्सी सेवाओं पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। RTO अधिकारियों ने अनोखे तरीके से कार्रवाई करते हुए खुद Rapido ऐप से बाइक बुक की।

जैसे ही बाइक टैक्सी चालक राइड देने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद RTO की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित बाइक टैक्सियां बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित की जा रही थीं।

इस कार्रवाई के तहत RTO ने मौके पर ही करीब 12 बाइक जब्त कर लीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, Rapido कंपनी को इससे पहले भी नियमों का पालन करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके सेवाएं जारी रहीं।

लगातार नियम उल्लंघन को देखते हुए विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। अब पुलिस की मदद से इंदौर शहर में Rapido की बुकिंग सेवाएं बंद कराने की तैयारी भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User