आरोन सिविल अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश

Tuesday, February 3, 2026 - 17:14
Updated: 6 months ago
0
आरोन सिविल अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश

आरोन, गुना (आरएनआई) आरोन स्थित सिविल अस्पताल में उपचार के अभाव को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पाया, जिसके कारण मरीज की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उनकी जान चली गई।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बार-बार चिकित्सकीय सहायता की मांग की, लेकिन लापरवाही बरती गई। बढ़ते तनाव और हंगामे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सूचना दी।

मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User