असम बोर्ड परीक्षा: सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द

असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने सोमवार को कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है।

Monday, March 13, 2023 - 16:30
0
असम बोर्ड परीक्षा: सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द

गुवाहाटी, 13 मार्च 2023, (आरएनआई)। असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने सोमवार को कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है।

शिक्षा मंत्री पेगू ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।

पेगू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘रविवार रात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) को कुछ सुराग मिले कि सोमवार को होने वाली (सामान्य विज्ञान) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। इसलिए परीक्षा रद्द कर दी गई। अगली तारीख की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही प्रश्नपत्र लीक के स्रोत और इसमें शामिल लोगों का पता चल पाएगा।

पेगू ने कहा, ‘‘शिक्षकों के शामिल होने का कोई सवाल नहीं है। प्रश्नपत्र पुलिस थानों में रखे जाते हैं और परीक्षा के दिन सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर ले जाए जाते हैं।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User