अशोकनगर जनसुनवाई में भड़के Jyotiraditya Scindia, शिकायतों को थैले में भरने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
अशोकनगर में जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रशासन को नसीहत, मैं मेहनत कर सकता हूं तो आप भी कीजिए ऐसा टेढ़मेढ़ा नहीं चलेगा। ये वाकया तब सामने आया जब अशोकनगर में जनसुनवाई के दौरान आईं शिकायतों को एक थैले में रद्दी की तरह भर दिया गया। ये देखते ही श्री सिंधिया ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कलेक्टर से सारे आवेदन ठीक से रखने को भी कहा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मिजाज रविवार को पूरी तरह बदला नजर आया। ईसागढ़ के जनपद प्रांगण में आयोजित जनसुनवाई में सिंधिया किसी राजनेता की तरह नहीं, बल्कि एक सख्त प्रशासक की भूमिका में दिखे। करीब तीन घंटे तक चले इस जनता दरबार में सिंधिया ने न केवल 950 आवेदकों की फाइलें खुद पकड़ीं, बल्कि उनमें से 280 का मौके पर ही निपटारा कर अधिकारियों को सख्त संदेश दे दिया। बाकी फाइलें शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी तथा आवेदक को निराकरण से अवगत कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)