हरदोई की बेटी का सेना ने किया सम्मान: कैंसर पीड़ितों के लिए 'रक्तदान' बनीं प्रियंका सिंह की पहचान

Sunday, January 4, 2026 - 18:44
Updated: 7 months ago
0
हरदोई की बेटी का सेना ने किया सम्मान: कैंसर पीड़ितों के लिए 'रक्तदान' बनीं प्रियंका सिंह की पहचान

कछौना, हरदोई (आरएनआई) हरदोई जनपद की बेटी प्रियंका सिंह ने अपनी निस्वार्थ सेवा और मानवीय प्रयासों से न केवल सेना का दिल जीता है, बल्कि जनपद का नाम भी पूरे देश में रोशन किया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में थल सेना नारी कल्याण संस्था (AWWA), सेना प्रशिक्षण कमान द्वारा प्रियंका सिंह को 'रिजनल प्रेजिडेंट AWWA एप्रिसिएशन अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। प्रियंका के पति भारतीय सेना में तैनात होकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, वहीं प्रियंका देश के भीतर नागरिकों के जीवन की रक्षा में जुटी हैं। वर्ष 2019 से समाज सेवा में पूर्णतः समर्पित प्रियंका विशेष रूप से ब्लड कैंसर, थैलीसीमिया और गंभीर एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रहे मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं। प्रियंका सिंह ने अब तक हरदोई और लखनऊ में करीब 2000 से अधिक लोगों की प्रत्यक्ष मदद की है। वहीं लगभग 1500 बच्चों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उन्हें नया जीवन दिया है। समाज सेविका प्रियंका सिंह स्वयं नियमित रक्तदान करती हैं और समाज की अन्य महिलाओं व पुरुषों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित कर रही हैं। सेना ने उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठा और जज्बे को देखते हुए संस्था की रीजनल प्रेसिडेंट रानी शर्मा और लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रियंका सिंह ने कहा, "यह अवार्ड मेरे हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर हरदोई वासियों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि मन में सेवा का भाव हो, तो एक अकेला व्यक्ति भी हजारों जिंदगियों में बदलाव ला सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User