सीजेपी की अहम बैठक आज, संगठन विस्तार और युवाओं के मुद्दों पर बनेगी रणनीति
नीट पेपर लीक मामले को लेकर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन के विस्तार, आंदोलन की आगामी रणनीति और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
बैठक से पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी एक दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) के रूप में काम करेगी, क्योंकि मौजूदा समय में देश को ऐसे मंच की जरूरत है जो जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाए। उन्होंने बताया कि बैठक में मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं में लोगों के घटते भरोसे, इथेनॉल मिश्रित ईंधन, बढ़ती बेरोजगारी और अन्य जनसरोकार के विषयों पर भी चर्चा होगी।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आगे भी संगठन का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोर कमेटी की बैठक का मुख्य उद्देश्य आंदोलन की अगली दिशा तय करना और इसे जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति बनाना है। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त को लिए गए निर्णयों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
वहीं, पार्टी की मुख्य प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा कि संगठन रोजगार, शिक्षा और बढ़ती महंगाई जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपना अभियान जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है और छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
सीजेपी की इस बैठक को संगठन के भविष्य और उसके आंदोलन की नई दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)