सिल्वर जैन फिर बने ‘मिस्टर गुना’, जीता ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब
गुना (आरएनआई) शहर के युवा बॉडी बिल्डर सिल्वर जैन ने एक बार फिर अपनी दमदार फिटनेस और शानदार प्रदर्शन से गुना का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का खिताब जीतकर दोबारा ‘मिस्टर गुना’ बनने का गौरव हासिल किया।
यह प्रतियोगिता संतुष्टि फिटनेस जिम और आईबीबीएफ के संयुक्त तत्वावधान में कैंट क्षेत्र में आयोजित की गई थी। इस आयोजन में गुना जिले के कई अनुभवी और प्रतिभाशाली बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच सिल्वर जैन ने बेहतरीन मांसपेशीय संतुलन, स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वास के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया।
सिल्वर जैन की उपलब्धियां पहले से ही प्रभावशाली रही हैं। वे ‘मिस्टर इंडिया’, ‘मिस्टर एमपी’ तीन बार और ‘मिस्टर गुना’ का खिताब भी पहले जीत चुके हैं। अब एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर उन्होंने अपने निरंतर समर्पण और कड़ी मेहनत को साबित किया है।
उनकी इस सफलता से गुना शहर में खुशी की लहर है। कोच, परिजनों, मित्रों और खेल प्रेमियों ने सिल्वर जैन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)