समय से इलाज न मिलने पर महिला की सर्प दंश से मौत

Saturday, July 11, 2026 - 21:13
Updated: 23 days ago
0
समय से इलाज न मिलने पर महिला की सर्प दंश से मौत

कासिमपुर( हरदोई) थाना कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम सभा बेहसार में महिला संगीता देवी की सर्प दंश से निधन हो गया इस घटना से मासूम बच्चों के ऊपर से मां का आंचल छिन गया थोड़ी सी जागरूकता के अभाव में महिला का समय से इलाज न मिलने के कारण निधन हो गया परिजनों के सामने दुख का संकट खड़ा हो गया मिली जानकारी के अनुसार थाना कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम बेहसार में किसान राजकिशोर की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी शुक्रवार की रात बारिश के कारण छत से नीचे आकर जमीन में लेट गई इस दौरान सर्प ने काट लिया परिजन झाड़ फूंक व देसी दवाओ के चक्कर में इधर-उधर भटकते रहे काफी समय बीत जाने के बाद कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला स्तर रेफर कर दिया जहां इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया लखनऊ ले जाते समय महिला का निधन हो गया सरकार के लाख प्रयास के बावजूद लोग समय से सर्प दंश का इलाज नहीं कराते हैं जबकि सरकार सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवैक्सीन की उपलब्धता होने की बात कहती है उसके बावजूद अज्ञानता के कारण झाड़ फूंक व देसी दवाओ के सहारे भटकते है मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं इस घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मी व पुलिस टीम ने पहुंचकर विधिक कार्यवाही कर रही है ग्राम प्रधान अर्जुन वर्मा ने बताया मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री दैवीय आपदा से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User