विप्र उत्थान समिति में स्थापना दिवस व भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में, समाजसेवी प्रमोद भार्गव सम्मानित

Friday, April 24, 2026 - 17:36
Updated: 3 months ago
0
विप्र उत्थान समिति में स्थापना दिवस व भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में, समाजसेवी प्रमोद भार्गव सम्मानित

गुना (आरएनआई) विप्र उत्थान समिति, नजूल कॉलोनी गुना द्वारा स्थापना दिवस एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र बंधु शामिल हुए।

प्रातः 8 से 10 बजे तक हवन-पूजन, 10 से 12 बजे तक विचार गोष्ठी और दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ बंधुओं, आचार्यों, विद्वानों, पुरोहितों एवं कथा वाचकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ओ पी त्रिपाठी ने की मुख्य वक्ता लखन शास्त्री और अवधेश शर्मा रहे विचार गोष्ठी में लखन शास्त्री सुशील पाठक ,विश्वनाथ तिवारी ,वीरेंद्र भार्गव ,डॉ गोविंद शर्मा राधेश्याम शर्मा कुंभराज ,संजय तिवारी, चेतन शर्मा ,आर डी शर्मा ,डॉ सुरेन्द्र भार्गव ,सुरेश कोशल ,राजकमल शर्मा,सपना शर्मा ने विचार व्यक्तकरते हुए समाज में जागरूकता लाने के लिए संस्कार शिक्षा तथा समन्वय की आवश्यकता पर ज़ोर दिया संत राघवेंद्र दास जी ने आगामी वर्ष में भगवान परशुराम जयंती पर चल समारोह परशुराम मंदिर से ही शुरू करने का सुझाव दिया । 

कार्यक्रम में नगर के समाज सेवी भजन राठौर का भी सम्मान किया गया । 


कार्यक्रम संचालन अनिल भार्गव ने तथा आभार डॉ सुरेंद्र भार्गव ने किया महिला समिति के नवीन पदाधिकारियों का गठन भी किया जिसमे सपना शर्मा कों अध्यक्ष बनाया गया 
दान दाता मृदुल शर्मा कैंट प्रभाकर भार्गव गुना, इंद्र कुमार भार्गव, तथा कुंभराज के दान दताओ का भी सम्मान किया गया 
सभा में कुंभराज से सुरेश बाबू शर्मा अंतुलाल शर्मा ओमप्रकाश शर्मा ब्रजमोहन शर्मा , बाबूलाल शर्मा, एस पी शर्मा, उमाशंकर भार्गव, मनोज शर्मा, गिर्राज भार्गव,अनिल चस्तुर्वेदी श्रोमति शेल भार्गव , मनीषा शर्मा सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।

मुख्य आकर्षण: कार्यक्रम में समाजसेवी प्रमोद भार्गव का विशेष सम्मान किया गया। भाई प्रमोद भार्गव लगातार समाजसेवा में सक्रिय हैं। गरीब, असहाय, मानसिक रूप से विक्षिप्त, मूक-बधिर और बंधुआ मजदूरों को बंधक से मुक्त कराकर उनके परिजनों से मिलाने में उनकी मुख्य भूमिका रहती है। उनके इस सेवा कार्य की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

समिति ने सभी विप्र बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User