मानवता की मिसाल: अज्ञात महिला के शव का सामाजिक सहयोग से हुआ अंतिम संस्कार

Apr 25, 2026 - 19:57
Apr 25, 2026 - 19:58
 0  108
मानवता की मिसाल: अज्ञात महिला के शव का सामाजिक सहयोग से हुआ अंतिम संस्कार

हाथरस (आरएनआई) व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा । 

दिनांक 22 अप्रैल 2026 को थाना हाथरस गेट के अंतर्गत सोखना फाटक की नजदीक रेलवे लाइन पर एक महिला का शव पुलिस को मिला महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष थी महिला ने पीली कुर्ती लाल चुनरी व नीला पेटीकोट पहना हुआ था। 

पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार अंतिम संस्कार में प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में नीरज गोयल दीपांशु वार्ष्णेय,अंकित कुमार,   कांस्टेबल अतुल जनमेदा, महिला कांस्टेबल श्वेता चौधरी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0