फूल सिंह बरैया के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष बरसे, विधायक पर कार्यवाही न होने मतलब कांग्रेस की मूक सहमति-सिकरवार

Saturday, January 17, 2026 - 17:17
Updated: 6 months ago
0
फूल सिंह बरैया के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष बरसे, विधायक पर कार्यवाही न होने मतलब कांग्रेस की मूक सहमति-सिकरवार

गुना (आरएनआई) कांग्रेस के भांडेर सीट से विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बयान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नाराजगी जताई है और इसे कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को उजागर करने वाला बताया है ।बरैया के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सिकरवार ने कहा है कि “कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का मातृशक्ति के ख़िलाफ़ अभद्र बयान नारी की अस्मिता को ठेस पहुँचाने वाला है और ये कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के प्रति उनके विचारों को प्रदर्शित करता है ।

क्या कारण है कि ये कांग्रेस विधायक कभी देश और समाज को तोड़ने की बात करते हैं,कभी हिंदू धर्म के प्रति घृणात्मक बाते करते हैं फिर भी इनका शीर्ष नेतृत्व के कान में जू तक नहीं रेंगती ।ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चाहे वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हों जो टंच माल बताते हैं,चाहे वो कमलनाथ हों जो महिलाओं को आईटम शब्द से अपमानित करते हैं और चाहे वे इनके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो महिलाओं को शराबी बताते हैं ऐसा प्रतीत होता है इस तरह के महिला विरोधी मानसिकता वाले लोगों पर कार्यवाही नहीं होना इनके शीर्ष नेतृत्व की सहमति दर्शाता है ।”

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से स्पष्ट है कि ऐसे बयानों पर कार्यवाही नहीं होना उनकी सहमति वि स्वीकारोक्ति है। महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ़ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है।शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को और विशेषकर सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को, जो महिला सम्मान की बातें तो करती हैं,लेकिन अपनी ही पार्टी की अपराधी मानसिकता पर चुप हैं।यह चुप्पी अब मौन नहीं, समर्थन है।नारी देवी है, राजनीतिक औज़ार नहीं।धिक्कार है ऐसी कांग्रेस पर।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User