नव वर्ष पर एसपी व डीएम ने जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
हरदोई (आरएनआई) नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं जिलाधिकारी अनुनय झा ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं।
दोनों अधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि नव वर्ष का स्वागत खुशी, सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। वहीं जिलाधिकारी ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर दिया।
दोनों अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नव वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



