दतिया में होटल पर पुलिस की रेड, अवैध शराब बरामद; भाजपा नेत्री के पति गिरफ्तार
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित गांगोटिया ढाबा एवं होटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने होटल संचालक एवं भाजपा नेत्री के पति अरुण गांगोटिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल से पांच पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी देशी शराब जब्त की गई। आरोप है कि होटल से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। मामले में अरुण गांगोटिया के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि उपचुनाव को देखते हुए दतिया पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शराब का स्रोत क्या था तथा इसकी आपूर्ति कहां से की जा रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)