जीना निर्माण को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट, उपचार के दौरान भतीजे की मौत
हरदोई (आरएनआई)। थाना कासिमपुर क्षेत्र के ग्राम छोटी वेदर में मकान में जीना (सीढ़ी) निर्माण को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद में भतीजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप (35) पुत्र होशराम अपने मकान पर जीने का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा बिहारी, चचेरे भाई पंकज व अरुण तथा परिवार की महिलाओं के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें प्रदीप के सिर में गंभीर चोट लग गई।
परिजन घायल प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदोई लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)