गुना का पंचमुखी पंचकल्याणक रचेगा इतिहास विश्व का पहला होगा पंचकल्याणक: मुनि श्री सुधासागर जी

Saturday, June 6, 2026 - 16:27
Updated: 2 months ago
0
गुना का पंचमुखी पंचकल्याणक रचेगा इतिहास विश्व का पहला होगा पंचकल्याणक: मुनि श्री सुधासागर जी

गुना(आरएनआई)आचार्य गुरुवर श्री विधासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने शनिवार को धर्म सभा मे आशीष वचन देते हुए कहा कि गुना मे होने जा रहा पंचमुखी पंचकल्याणक बहुत ही अलौकिक और विशेष होने वाला है। उन्होंने कहा देश में हजारों पंच कल्यानक हुए होंगे लेकिन गुना का पंच कल्यानक इतिहास रचेगा. जिसके साक्षी आप सभी होंगे। मुनि श्री ने पंचमुखी रुद्राक्ष का विशेष महत्व बताया और इसी तरह गुना का यह पंचमुखी पंचकल्याणक ऐतिहासिक होगा। इस महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें जैन धर्म के अनुसार बनने वाले प्रमुख पात्रों की संख्या पांच-पांच होगी। जिसमें 5 सोधर्म इंद्र के अलावा 5 कुबेर, 5 यज्ञ नायक, 5 ईशान इंद्र, 5 सनत कुमार इंद्र और भगवान के माता-पिता के रूप में भी 5 सौभाग्यशाली जोड़े शामिल होंगे। इतना ही नहीं, महोत्सव के दौरान 5 नीलांजना नृत्य, 5 दीक्षाएं और 5 ही आहार के अद्वितीय दृश्य जीवंत होंगे। मुनिश्री ने कहा कि यह केवल गुना का नहीं, बल्कि पूरे भारत और विश्व का कल्याण करने वाला पंचकल्याणक महोत्सव सिद्ध होगा। इस भव्य आयोजन के दौरान सेकड़ों मूर्तियों को सूर्य मंत्र देकर प्राण प्रतिष्ठा होंगी। मुनिश्री ने सभी श्रद्धालुओं को इस महामहोत्सव की सफलता के लिए अभी से भगवान की माला जपने (मंत्र जाप) का आह्वान किया। मुनि श्री ने अपने प्रवचन मे कहा कि इस आयोजन से कोई भी प्यासा नही रहे। उन्होने पपीहा पक्षी का उदाहरण देते हुए कहा कि पपीहा बहुत धर्यवान होता है वह साल भर बारिश का इंतजार करता है. यह पक्षी केवल बारिश का पानी पीता है। यहां तक कि प्यास से मरने को होने पर नदी, तालाब आदि के जल में यह अपनी चोंच नहीं डुबोता। अनेक लोगों का मानना है कि पपीहा केवल स्वाति नक्षत्र में होने वाली वर्षा का ही जल पीता है और अगर यह नक्षत्र बिन बरसे चला जाए तो यह पक्षी साल भर बिना पानी पिए रहता है। मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि मुनिश्री के गुना आगमन को लेकर संपूर्ण अंचल के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। कई राज्यों से प्रतिदिन सेकड़ों भक्त गुना पहुंच पूज्य गुरूदेव से आशिर्वाद प्राप्त कर रहे है. प्रतिदिन विभिन्न समाजों और संगठनों द्वारा अगवानी, पाद प्रक्षालन और आशीर्वाद के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा आगामी दिनों में बजरंग कमेटी अध्यक्ष एस के जैन एवं मंत्री प्रदीप जैन के साथ पंच कल्यानक प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया द्वारा सामूहिक रूप से जारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User