कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोर को मोटरसाईकिल व स्कूटी सहित दबोचा
हाथरस, वादी श्री प्रदीप भारद्वाज पुत्र निरंजन प्रसाद भारद्वाज निवासी गुडहाबाग सासनी गेट थाना कोतवाली नगर हाथरस द्वारा थाना कोतवाली नगर हाथरस पर सूचना दी कि दिनांक 11.07.2026 को रात्रि में उसकी स्कूटी संख्या UP86N3669 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए गंगाधाम कॉलोनी के पास से 01 वाहन चोर राधे पुत्र लक्ष्मण निवासी छिपैटी जैन गली थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । जिसके कब्जे/निशादेही से चोरी की 01 मोटरसाईकिल व 01 स्कूटी बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह मोटर साइकिल चोरी करता है व ग्राहक मिल जाने पर सस्ते दामों पर उसे बेच देता है। बरामद मोटरसाइकिल व स्कूटी के संबन्ध में बताया कि उसके द्वारा दिनांक 11.7.2026 को सुबह करीब 09.00 बजे थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रंजना बाटिका नहर के पास से एक स्पैलन्डर प्लस मोटर साइकिल जिसका नम्बर यूपी 81 सी डब्ल्यू 5751 को चोरी की थी जिसे उसने काशीराम कालोनी में पानी की टंकी के पास छिपा आया था जिसके बाद उसने वापस आकर शाम को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोपेश्वर मन्दिर से एक स्कूटी चोरी की थी। जो बरामद हुई है । पुलिस द्वारा अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है । बरामद01 होण्डा एक्टिवा स्कूटी (ब्लैक कलर) रजि0 न0 UP86-N3669
01 स्पैलन्डर प्लस मोटर साइकिल रजि0 न0 UP 81 सी डब्ल्यू 5751
मु0अ0स0 308/26 धारा 303(2) थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस । मु0अ0स0 308/26 धारा 303(2) थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस । गिरफ्तार अभियुक्त राधे पुत्र लक्ष्मण निवासी छिपैटी जैन गली थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस के प्रति कानूनी कार्रवाई की गई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)