‘इससे ज्यादा हम क्या करते’: आईसीसी का फैसला बांग्लादेश ने स्वीकार किया; बीसीबी ने दी प्रतिक्रिया

Jan 25, 2026 - 15:48
 0  216
‘इससे ज्यादा हम क्या करते’: आईसीसी का फैसला बांग्लादेश ने स्वीकार किया; बीसीबी ने दी प्रतिक्रिया

ढाका (आरएनआई) — टी20 क्रिकेट विश्व कप से बाहर करने के आईसीसी के निर्णय के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि उसने अपना पूरा प्रयास किया, लेकिन अब आईसीसी के फैसले को स्वीकार करना पड़ा क्योंकि अब और कोई विकल्प नहीं बचा है।

बीसीबी मीडिया समिति के अध्यक्ष अमजद हुसैन ने बताया कि आईसीसी ने शनिवार को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम को टी20 विश्व कप में शामिल करने का फैसला किया है। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप में बांग्लादेश पहले ग्रुप सी में खेलने वाला था, लेकिन उसने भारत में खेलने से इंकार कर दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

बीसीबी ने शुरुआती तौर पर आईसीसी से अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित कर दिया जाए, ताकि टीम सुरक्षित माहौल में विश्व कप में भाग ले सके। हुसैन ने बताया कि बोर्ड ने सरकार से भी बातचीत की थी और सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत में खेलना सुरक्षित नहीं रहेगा — न खिलाड़ियों के लिए, न टीम के साथ जाने वाले सदस्यों के लिए और न ही पत्रकारों के लिए। ऐसे में बोर्ड ने जगह बदलने के लिए आईसीसी से अपील की, लेकिन आईसीसी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

हुसैन ने कहा, “हमने अपनी तरफ से सबसे बेहतर कोशिश की, लेकिन आईसीसी ने न तो हमारे देश की मांग स्वीकार की और न ही मैच को श्रीलंका में स्थानांतरित करने पर सहमति दी। इसलिए हम इस फैसले के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बोर्ड अब किसी अलग मध्यस्थता या प्रक्रिया का सहारा नहीं ले सकता है और उनका रुख अब वही रहेगा — “हम भारत जाकर नहीं खेल सकते।”

बीसीबी के अनुसार, यह निर्णय पूरी तरह सरकार की सुरक्षा चिंताओं पर आधारित था, और बोर्ड ने विश्व कप में खेलने के लिए हर संभव विकल्प तलाशने का प्रयास किया था। अंत में आईसीसी निर्णय का सम्मान करते हुए बांग्लादेश अब आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.