हरदोई: सुरसा ब्लॉक पहुंची मुख्य विकास अधिकारी, रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं की जांच

Saturday, February 21, 2026 - 17:34
Updated: 5 months ago
0
हरदोई: सुरसा ब्लॉक पहुंची मुख्य विकास अधिकारी, रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं की जांच

हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस, बिलग्राम में प्रतिभाग करने के उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड सुरसा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, अभिलेखों और कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम प्रशासनिक भवन में स्थापित स्थापना पटल, आवास पटल, शिकायत पटल, लेखाकार मनरेगा तथा क्षेत्र पंचायत पटल का अवलोकन किया गया। प्रशासनिक भवन में प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी को तत्काल समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
शिकायत पटल के निरीक्षण में पाया गया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का संक्षिप्त विवरण पंजिका में दर्ज नहीं किया जा रहा है तथा जन सूचना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति भी अभिलेखों में अंकित नहीं है। इस पर पटल सहायक श्री रमेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

स्थापना पटल के अंतर्गत उपस्थित पंजिकाएं, भ्रमण पंजिका, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक एवं स्थापना रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जो अद्यतन पाए गए। वहीं मनरेगा सेल के निरीक्षण में 100 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों के विवरण का परीक्षण करते हुए निर्देश दिए गए कि प्रत्येक ग्राम में प्रतिदिन कम से कम एक कच्चा कार्य संचालित रहे।

एनआरएलएम सेल के अंतर्गत अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए स्वयं सहायता समूहों को धनराशि हस्तांतरण की स्थिति देखी गई। तत्पश्चात बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण कर एफआरएस प्रगति एवं राशन वितरण की समीक्षा की गई और सभी लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष में भी प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त पाई गई, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक परिसर में पार्किंग स्थल निर्माण, रिक्त भूमि पर पार्क विकसित करने तथा औषधीय एवं शोभाकार पौधों के रोपण के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर श्रीमती कविता तिवारी, खंड विकास अधिकारी तथा श्रीमती ममता यादव, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुरसा सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User