सन शाइन कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, कक्षा 7 की टीम बनी चैंपियन

Monday, February 9, 2026 - 20:50
Updated: 6 months ago
0
सन शाइन कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, कक्षा 7 की टीम बनी चैंपियन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) नगर के स्थानीय सन शाइन कॉन्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। खेल के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कक्षा 7 की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

             प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें कक्षा 5 और कक्षा 7 की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा एक फ्रेंडली मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन के लिए अनुभव सोनी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने पुरस्कृत किया।

फाइनल मुकाबले में कक्षा 5 के कप्तान जीतू यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 7 ओवरों में कक्षा 5 की टीम ने 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कक्षा 7 की टीम की शुरुआत खराब रही और महज कुछ ही रनों पर 5 विकेट गिर गए। हालांकि, अंतिम ओवरों के रोमांच के बीच कक्षा 7 की टीम ने धैर्य बनाए रखा और मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। राज यादव को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फाइनल का 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ल उर्फ पंकज शुक्ला ने विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद आजम को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र श्रीवास्तव ने खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए विजेता और उपविजेता, दोनों टीमों को 1-1 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों में सत्येंद्र श्रीवास्तव, मनोज तिवारी और क्रांतिवीर सिंह शामिल थे, जिन्होंने ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इरफान, उस्मान और शिवनारायण सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शोएब ने अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए मोबाइल से दूर रखकर खेल के मैदान से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्कूल का उद्देश्य ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। मैच के सफल आयोजन में अंपायर नदीम, रेहान, अंश, रानू सोनी व सौम्य सिंह की भूमिका अहम रही। कमेंट्री मोहम्मद गुफरान, विजय गुप्ता सर और शिव नारायण सर ने की, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा विकास सर और अवनीश सर ने संभाला। विद्यालय के प्रबंधक सुनील सोनी ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User