राहुल गांधी समेत विपक्ष का अमित शाह पर निशाना, संसद में बयान देने की उठी मांग

Wednesday, August 5, 2026 - 16:01
0
राहुल गांधी समेत विपक्ष का अमित शाह पर निशाना, संसद में बयान देने की उठी मांग

संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष ने बुधवार को सरकार पर तीखा हमला बोला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने गृह मंत्री से सदन में आकर छात्र आंदोलन और अन्य मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री छात्रों के खिलाफ हुई कथित कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को इस विषय पर सदन में अपनी बात रखनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदन में आकर अपना बयान दें। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है और संसद में संवाद के माध्यम से ही समाधान निकल सकता है। खरगे ने आरोप लगाया कि सदन में उपस्थित न होकर सरकार संसद का सम्मान नहीं कर रही है।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी सरकार पर विपक्ष के उठाए गए जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि गृह मंत्री संसद में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं और कहा कि गतिरोध समाप्त करने की जिम्मेदारी सरकार की है।

विपक्ष लगातार 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई और बिहार के छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर गृह मंत्री से जवाब मांग रहा है। इसी क्रम में बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक विरोध मार्च भी निकाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User