मध्यप्रदेश कैडर के IPS अभिषेक तिवारी ने लिया VRS, निजी कारणों से दिया इस्तीफा

Friday, January 23, 2026 - 21:27
Updated: 6 months ago
0
मध्यप्रदेश कैडर के IPS अभिषेक तिवारी ने लिया VRS, निजी कारणों से दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश (आरएनआई) मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने वीआरएस लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को जानकारी दी है.अभिषेक तिवारी 2 साल पहले मध्यप्रदेश से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं. फिलहाल वह नेशनल टेक्नोलॉजी रिसर्च आर्गेनाईजेशन में पदस्थ है.बालाघाट सागर जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं.

IPS अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा क्यों दिया?

अभिषेक तिवारी के इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताए जा रहे हैं. इस्तीफा मंजूर होने के बाद वह कोई नया काम देखेंगे, लेकिन आखिर क्या कारण है कि अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया. यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस के कई अधिकारियों ने अभिषेक तिवारी के इस्तीफा दिए जाने पर पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि निजी कार्यों का हवाला देते हुए आईपीएस अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दिया है. कई विशेष कार्यों के लिए उन्हें बड़े पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है.

2 सालों से दिल्ली में पदस्थ हैं

दिल्ली में फिलहाल जिस एजेंसी में वह पदस्थ है. वह नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के अंतर्गत आता है. वह 2 सालों से दिल्ली में पदस्थ हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User