निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन

Sunday, August 2, 2026 - 14:24
Updated: 15 hours ago
0
निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन

हाथरस, निस्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीमती अंगूरी देवी रतन सिंह स्वर्णकार आर.डी. हॉस्पिटल, हाथरस में शनिवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान श्रीरामचंद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत संस्थापक श्री विष्णु अग्रवाल द्वारा फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जनसेवा एवं बेहतर स्वास्थ्य के संकल्प को दोहराया। शिविर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अनुभवी जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुभव राकेश सोनी ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए बड़ी संख्या में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, छाती एवं श्वास संबंधी रोग, पेट एवं पाचन संबंधी समस्याएं, किडनी रोग सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही आवश्यक जांच कराने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। **शिविर में लगभग 80 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया।** शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच पूर्णतः निःशुल्क की गई। इसके अतिरिक्त ईसीजी मात्र ₹100 में तथा अन्य रक्त जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट उपलब्ध कराई गई। मरीजों ने निस्वार्थ सेवा संस्थान की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय बताया। निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, गौसेवा एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है तथा भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के सफल संचालन में आर.डी. हॉस्पिटल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, निस्वार्थ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल एवं सुनील कुमार उपस्थित रहे।हॉस्पिटल की ओर से डॉ. अनुभव राकेश सोनी के साथ कुलदीप राणा, छवी महाशय, शीतल यादव, गुनगुन एवं मनीष रॉय उपस्थित रहे। वहीं सहयोगियों के रूप में राजेंद्र बाबू, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, महेश (बंटी ठाकुर), प्रमोद (बॉस), बांके बिहारी वार्ष्णेय, आदित्य स्वर्णकार एवं आर्यन स्वर्णकार ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User