कायस्थ महासभा 7235 युवा शाखा में बड़ा मनोनयन: पंकज श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय महासचिव, संगठन मजबूती पर जोर

Tuesday, April 28, 2026 - 11:10
0
कायस्थ महासभा 7235 युवा शाखा में बड़ा मनोनयन: पंकज श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय महासचिव, संगठन मजबूती पर जोर

लखनऊ/हावड़ा (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश पवन भास्कर ने कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश कुमार श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट से विचार विमर्श कर प्रयागराज निवासी पंकज श्रीवास्तव को युवा राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा युवा शाखा 7235 में मनोनीत किया है।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश पवन भास्कर ने कहा कि राष्टीय महासचिव युवा शाखा पंकज श्रीवास्तव जी कायस्थ महासभा युवा शाखा को देशभर में संगठन मजबूत करने में योगदान देंगे और युवाओं को जोड़ने हेतु कार्य करेंगे।

प्रयागराज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा जी ने कहा कि प्रयागराज के पंकज श्रीवास्तव के युवा शाखा में जुड़ने से कायस्थ महासभा 7235 और मजबूत होगा।

पंकज श्रीवास्तव को युवा राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत होने पर युवा शाखा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन सृजन श्रीवास्तव दिल्ली ,युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिजीत सिन्हा नोएडा,युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव जौनपुर युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव जौनपुर युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव मोनू रामपुर,युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सलील श्रीवास्तव जौनपुर युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित श्रीवास्तव जौनपुर, युवा राष्ट्रीय सचिव विनय चन्द श्रीवास्तव पूना, युवा राष्ट्रीय सचिव सक्षम श्रीवास्तव गाजीपुर, के साथ साथ महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, मेडिकल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, शिक्षक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा है पंकज जी युवा शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेंगे।

युवा राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने कहा है संगठन मजबूत करने में योगदान देता रहूंगा।

उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई जी ने दिया और पंकज श्रीवास्तव को आशीर्वाद शुभकामनाएं बधाई दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User