अलीगढ़ में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान: 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन से लेकर सोशल मीडिया तक का प्रशिक्षण

Apr 28, 2026 - 18:51
Apr 28, 2026 - 18:52
 0  594
अलीगढ़ में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान: 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन से लेकर सोशल मीडिया तक का प्रशिक्षण

अलीगढ़ (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अलीगढ़ महानगर भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आज जयगंज मंडल की दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें सात सत्रों में मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम उद्घाटन सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय ने कार्य विस्तार के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में कार्य पद्धति के बारे में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक सीपी गुप्ता ने जानकारी दी। तीसरे सत्र में निकाय प्रकोष्ठ संयोजक डॉ दिनेश शर्मा ने बूथ प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया।

चतुर्थ सत्र में डॉ राजीव अग्रवाल ने पार्टी के इतिहास विकास के बारे में बताया। पंचम सत्र में महानगर मीडिया प्रभारी एडवोकेट निधीश भट्ट ने वैचारिक अधिष्ठान के विषय में कार्यकर्ताओं को समझाया। छठे सत्र में सरकार की उपलब्धियों से क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन ने विस्तार से चर्चा की। सप्तम सत्र में सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल ने सोशल मीडिया और आई टी के बारे में जानकारी दी गई। मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष ऋषि वर्मा, महामंत्री शिवकुमार शर्मा, रितेश वार्ष्णेय, नितिन सुपारी का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0