होर्मुज संकट के बीच चीन की चाल, हिंद महासागर में तीसरा जासूसी जहाज दाखिल
चीन (आरएनआई) चीन दुनिया को होर्मुज संकट में फंसा देखकर अपने समुद्री जासूसी के मंसूबों को अंजाम दे रहा है। वर्तमान में पूरी दुनिया का ध्यान होर्मुज संकट पर टिका है, जो ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले शुरू होने के बाद से ही बंद है। इस बीच चीन ने चुपके से भारत के करीब पानी में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। चीन का तीसरा जासूसी जहाज हिंद महासागर में प्रवेश कर गया है। यह जहाज हिंद महासागर की तलहटी का मानचित्र बनाने के अलावा अन्य जरूरी डेटा को जुटा रहा है, जिसका इस्तेमाल पनडुब्बियों के संचालन और समुद्र में मौजूद प्राकृतिक तत्वों की खोज में किया जा सकता है।
चीन का सबसे नया जासूसी जहाज 'शी यान 6' सुंडा जलडमरूमध्य से होते हुए हिंद महासागर में दाखिल हुआ है। यह जलडमरूमध्य जावा और सुमात्रा के बीच स्थित एक संकरा और मुश्किल समुद्री रास्ता है। जानकारी अनुसार चीन का यह जासूसी जहाज भारत के करीब स्थित मालदीव जा रहा है। ऐसी रिपोर्ट है कि शी जान जहाज मालदीव की राजधानी माले में डेरा डालेगा और यहीं से अपने जासूसी अभियानों को अंजाम देगा। मालदीव में सत्ता परिवर्तन और मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही यह देश चीन के लिए एक बंदरगाह बना।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)