सिर में धंसी थी गोली, लेकिन युवती को नहीं था पता; पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Jun 8, 2026 - 22:43
Jun 8, 2026 - 22:53
 0  324
सिर में धंसी थी गोली, लेकिन युवती को नहीं था पता; पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

मध्य प्रदेश के पन्ना और दमोह जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और डॉक्टरों दोनों को हैरान कर दिया। एक नाबालिग युवती के सिर से गोली निकाली गई,लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि युवती को खुद नहीं पता था कि उसके सिर में गोली कैसे लगी।

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बनौली गांव की युवती को सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद दमोह जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो उसके सिर में धंसी गोली का पता चला। तत्काल ऑपरेशन कर गोली को सुरक्षित निकाल लिया गया।शुरुआत में युवती और उसके परिजनों ने बताया कि वह घर की छत पर सो रही थी। तड़के करीब चार बजे उसे सिर में दर्द महसूस हुआ, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि उसे गोली लगी है। पूरे दिन दर्द सहने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया।मामले की सूचना मिलते ही पन्ना और दमोह पुलिस सक्रिय हुई।अस्पताल में दर्ज बयान और गहन पूछताछ के बाद घटना का सच सामने आया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती के रिश्ते के भाई ने बातचीत करने से इनकार करने पर देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया था।गोली सिर के पिछले हिस्से में जा धंसी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस में प्रकरण दर्ज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0