मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 25 जुलाई को चाचौड़ा में प्रस्तावित दौरा
गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव25 जुलाई को चाचौड़ा में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संभावित 25 जुलाई को चाचौड़ा में आगमन हो रहा हे। उनके आगमन के पूर्व तैयारियों को लेकर शनिवार को बीनागंज के एक निजी गार्डन मे चाचौड़ा विधानसभा स्थित निवासरत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे मुख्य अतिथि राजगढ़ सांसद रोडमल नागर एवं बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने संबोधित कर मुख्यमंत्री के आगमन की विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने पांचों मंडलों से सभी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के स्वागत में सम्मिलित होने का आग्रह किया। इस अवसर पर बैठक में भाजपा नेता जगदीश मीना, मधुसूदनगड़ नगर परिषद अध्यक्ष श्याम लाल अहिरवार,मण्डल अध्यक्षों में चाचोड़ा प्रधुमन सिंह मीना ,कुम्भराज से रोहित कासट,मृगवास से राजाराम गुर्जर, मधुसूदनगढ़ प्रदीप साहू, तेलीगांव से अंकित शर्मा सहित चाचौड़ा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,मंच का संचालक भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश खंडेलवाल ने किया एवं आभार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीकृष्ण भोला सोनी ने माना।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



