भड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता आजम खां को बड़ी राहत — साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने किया बरी
रामपुर (आरएनआई)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खां को भड़काऊ भाषण मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उन्हें संपूर्ण रूप से बरी कर दिया।
यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था। उस समय तत्कालीन एसडीएम सदर पी.पी. तिवारी ने आज़म खां के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर चुनावी सभा के दौरान भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप लगाया गया था।
मामले की अंतिम बहस पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद मंगलवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज शोभित बंसल ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा, इसलिए आरोपी को सभी आरोपों से मुक्त किया जाता है।
सुनवाई के दौरान आज़म खां व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहे। फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में सपा समर्थकों ने राहत की खबर पर खुशी जताई।
यह फैसला आज़म खां के लिए बड़ी कानूनी राहत मानी जा रही है, क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य मामले भी विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



