ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूल सिंह लोधी के खिलाफ खोला मोर्चा, समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग
फतेहपुर (आरएनआई) फूल सिंह लोधी के ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद दुबे की अगुवई में कलेक्ट्रेट पर मोर्चा खोल दिया तत्पश्चात जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर फूल सिंह लोधी व चांद मोहम्मद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे की अगुवई में ब्राह्मण समाज के लोग व अधिवक्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट आए और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि चार अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा गया। जो कई ग्रुपो में भी वायरल हुआ। जिसमें भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के तत्वाधान में पदाधिकारियों के साथ नेतृत्व कर रहे फूल सिंह लोधी निवासी लोधीगंज सदर कोतवाली व चांद मोहम्मद नाम व्यक्ति के साथ बीस से पच्चीस लोग जुलूस निकाल रहे थे। जिसमें शहर व कलेक्ट्रेट परिसर में माइक से ब्राह्मणों को आतंकवादी जैसी अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। जिससे शहर में समाज के लोगों में काफी जनाक्रोश भड़काने व दंगे जैसी स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। बताया कि फूल सिंह लोधी व चांद मोहम्मद आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। फर्जी तरीके से नर्सिंग होम भी चला रहे हैं। मकान भी अवैध तरीके से निर्माण कराए हुए हैं। ऐसी स्थिति में समाज के लोगों में जनाक्रोश है। मांग किया कि फूल सिंह लोधी व चांद मोहम्मद के विरूद्ध व उनकी चल अचल सम्पत्ति की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आशीष गौड़ एडवोकेट, ललित मिश्रा एडवोकेट, मनीष त्रिपाठी, संगीता द्विवेदी, वंदना द्विवेदी, आशीष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



