बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल, गलत मेंटेनेंस से फाल्ट का खतरा, ट्रांसफार्मर को भी नुकसान की आशंका
गुना (आरएनआई) एमपी बिजली विभाग भी कैसी लापरवाही कर रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर तीनों फेज के तार हनुमान मंदिर कमला भवन के पास एक ही जगह जॉइंट कर दिए गए। जबकि नियम है कि तीनों तारों के बीच में उचित गैप होना चाहिए।
अब हालत ये है कि जरा सी हवा चली तो तीनों तार आपस में टकराएंगे। तार टकराते ही शॉर्ट सर्किट होगा, पूरा फीडर बंद होगा। फिर घंटों फाल्ट ढूंढो, फिर जनता गर्मी में परेशान हो।
सबसे बड़ा खतरा ये है कि तीनों तार आपस में मिलने से पास में लगे ट्रांसफार्मर पर सीधा लोड आएगा। ट्रांसफार्मर फुंक गया तो 2-3 घंटे सप्लाई ठप। नुकसान किसका होगा? जनता का और सरकार का।
*सवाल सीधा है*
1. जब विभाग को पता है कि तारों में गैप जरूरी है तो एक जगह जॉइंट क्यों किया?
2. मेंटेनेंस करने वाली टीम को ट्रेनिंग नहीं दी जाती क्या?
3. JE/AE मौके पर चेक करने क्यों नहीं आते?
4. ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कार्रवाई होगी या पहले सुधार होगा?
*मांग*
1. तुरंत मौके का निरीक्षण कर तीनों तारों को अलग-अलग उचित दूरी पर शिफ्ट किया जाए।
बारिश का मौसम सिर पर है। हवा-पानी में रोज फाल्ट होंगे अगर अभी नहीं चेते। जनता बिल भी समय पर दे और परेशानी भी झेले, ये कहां का न्याय है?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



