प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार को मुहिम शुरू, शुरुआत मुख्यमंत्री के ग्रह नगर उज्जैन से होगी

Jun 19, 2024 - 22:23
Jun 19, 2024 - 22:24
 0  5.9k
प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार को मुहिम शुरू, शुरुआत मुख्यमंत्री के ग्रह नगर उज्जैन से होगी

उज्जैन (आरएनआई) मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने बड़ी मुहिम शुरू कर दी है. इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के शहर उज्जैन से हुई है।

 उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध कॉलोनी की मॉनिटरिंग करने और कॉलोनाइजर पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अभी एक सप्ताह तक अवैध कॉलोनी को चिन्हित किया जाएगा।

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनी की वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है इसके अलावा कई बार भूखंड खरीदने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है कॉलोनी में आवश्यक और मूलभूत सुविधाएं भी नहीं होती है अवैध रूप से कॉलोनी काटना गैरकानूनी है उज्जैन जिले में इसे लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है।

 कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम, नगरीय क्षेत्र में संबंधित निकाय और निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्यवाही की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0