पुलिस और SIA का अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में छापा, AK-47 के राउंड और ग्रेनेड का लीवर बरामद
जम्मू (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) और स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को जम्मू में कश्मीर टाइम्स समाचार पत्र के दफ्तर पर छापा मारा। अखबार पर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने, देश की संप्रभुता को खतरे में डालने और नफरत फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। SIA द्वारा दर्ज एफआईआर में कश्मीर टाइम्स की एडिटर का नाम भी शामिल है और उनसे पूछताछ किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, दफ्तर की तलाशी के दौरान AK-47 और पिस्टल की कुछ गोलियां और ग्रेनेड का लीवर बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई ऐसे मामले में की गई है, जिसमें अखबार पर “देश के हितों के खिलाफ गतिविधियों को महिमामंडित” करने का आरोप है।
छापेमारी के दौरान SIA की टीम ने दफ्तर, दस्तावेजों और कंप्यूटरों की विस्तृत जांच की। पब्लिकेशन और उससे जुड़े प्रमोटरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आगे पूछताछ की प्रक्रिया जारी है।
आतंकवाद के खिलाफ व्यापक अभियान
दिल्ली में हालिया ब्लास्ट की घटना के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद विरोधी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में दो दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने बड़ी कार्रवाई की, जिसमें श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में व्यापक छापेमारी की गई।
सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के शिरीन बाग स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी तलाशी ली गई। यह कार्रवाई उन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज मामले के तहत की गई, जिन पर आतंकियों का महिमामंडन करने, कट्टरपंथ फैलाने और आतंकी संगठनों में भर्ती का माहौल बनाने के आरोप हैं। इस तलाशी के लिए अदालत से सर्च वारंट भी लिया गया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



